नीरव मोदी मामले में PNB के दो कार्यकारी निदेशक बर्खास्त

नई दिल्ली : केन्द्र सरकार ने पंजाब नेशनल बैंक(पीएनबी) के दो कार्यकारी निदेशकों को बर्खास्त कर दिया है। इन दोनों पर नीरव मोदी एवं मेहुल चोकसी घोटाले में शामिल होने का आरोप था। 14 हजार 300 करोड़ रुपये के इस घोटाले में लिप्तता के चलते इन दोनों की सेवा समाप्त की गई। पीएनबी के दो कार्यकेशक केवी ब्रह्माजी राव और संजीव शरण को बैंकों के कामकाज में अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए पारदर्शिता नहीं लाने के चलते बर्खास्त किया गया है। जब नीरव मोदी एवं मेहुल चोकसी अपने कंपनियों के जाल के माध्यम से पीएनबी में हजारों करोड़ रुपये का घोटाला कर रहे थे, तब ये दोनों जिम्मेदार पदों पर थे और ये उनका अधिकार क्षेत्र था कि वे बैंकिंग प्रक्रिया में बेहतरी लाते।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube