नाना सलीम खान की पीठ पर बैठकर सलमान के भांजे ने की सवारी

बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा भले ही बॉलीवुड में ना आई हो लेकिन पॉपुलैरिटी के मामले में वो किसी से कम नहीं है. अर्पिता हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और आए दिन कोई ना कोई फोटो और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं. हाल ही में अर्पिता ने अपने बेटे आहिल का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है.

इस वीडियो में आहिल अपने नाना सलीम खान की पीठ पर बैठकर सवारी कर रहे हैं. आहिल बड़े ही खुश नजर आ रहे हैं और ना भी अपने नाती के साथ खूब एन्जॉय कर रहे हैं. इस वीडियो में सलीम खान ये कह रहे हैं- ”तुझे शर्म नहीं आती, नाना की पीठ में बैठकर किधर जाने क्या है?” और नाना की बात सुनकर आहिल मजे में आ जाते हैं.

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में अर्पिता खान ने लिखा कि, ”ये देखना बहुत शानदार है कि मेरे पिता 83 की उम्र में आहिल के साथे ऐसी चीजें कर रहे हैं, जो उन्होंने मेरे साथ की होंगी. और वो मुझे याद नहीं हैं. जिंदगी भर की यादें. लव यू डैड/नाना.” अब उनका ये वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और सभी इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. आप भी देखिए आहिल और सलीम खान का ये क्यूट वीडियो.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube