बदला मौसम तो बढ़ी ठंड, कल भी हो सकती है बारिश!

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में हो रहे परिवर्तन के कारण शुक्रवार को उत्तर भारत समेत दिल्ली-एनसीआर में ठंड ने लोगों को परेशान करके रखा है। दिल्ली में गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक हल्की बारिश ने शहर के लोगों के बीच ठिठुरन बढ़ा दी है। शनिवार को भी छिटपुट बारिश की संभावना है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 8.30 बजे की सापेक्षिक आर्द्रता सौ फीसदी दर्ज हुई है। दिन में हल्के बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अन्य शहरों में बारिश के साथ न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई है। सफदरजंग में पिछले 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड 5.6 मिमी, पालम में 2.6 मिमी, लोदी रोड में 1.7, आया नगर में बूंदाबांदी और नजफगढ़ व स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक एमएम बारिश दर्ज की गई। स्काईमेट के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को भी छिटपुट बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा। 28 और 29 जनवरी को शीतलहर की स्थिति बन सकती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube