शूटिंग के दौरान शाहिद से परेशान हुई कियारा, की ऐसी हरकत

बॉलीवुड स्टार्स शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘कबीर सिंह’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. ‘कबीर सिंह’ के सेट से कई फोटो सामने आ रही हैं जिसमें कियारा और शाहिद शूटिंग करते नज़र आते हैं. फ़िलहाल दोनों मसूरी में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे थे. शाहिद और कियारा फिल्म का लंबा शेड्यूल खत्म करने के बाद वापस मुंबई को रवाना हो गए हैं. इसी शूटिंग के कारण शाहिद से काफी परेशान हो चुकी हैं कियारा. जी हाँ, ऐसी ही खबर सामने आई है जिसके बारे में हम बताने जार रहे हैं. जानिए शाहिद ने ऐसा क्या कर दिया. Image result for शूटिंग के दौरान शाहिद से परेशान हुई कियारा, की ऐसी हरकत

दरसल, शूटिंग के दौरान शायद शाहिद ने कियारा को बहुत ज्यादा तंग किया है. इसका खुलासा भी खुद शाहिद ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर किया है. बता दें, वापसी के दौरान फ्लाइट में शाहिद ने सोते हुए कियारा की फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई थी. शाहिद ने मस्ती भरे अंदाज में लिखा कि, ‘ इस तरह कियारा मेरे साथ शूटिंग के बाद सकते में ‘. इस फोटो में कियारा काफी थकी हुईं तो वहीं शाहिद पाउट बनाते दिख रहे हैं. हालाँकि वो फोटो अब उनके इंस्टाग्राम पर नहीं है.

शाहिद और कियारा कुछ समय पहले ही सॉन्ग ‘उर्वशी’ में एकसाथ दिखाई दिए थे. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आई थी. पहली बार दोनों किसी फिल्म में एकसाथ काम कर रहे हैं. अब शाहिद-कियारा फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग मुंबई में पिछले साल ही शुरू हो गई थी. ‘कबीर सिंह’ तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ की रिमेक होगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube