पुणे पुलिस ने एल्गार-परिषद माओवादी संबंध मामले में दलित शिक्षाविद् आनंद तेलटुम्बड़े को गिरफ्तार कर लिया

पुणे पुलिस ने एल्गार-परिषद माओवादी संबंध मामले में दलित शिक्षाविद् आनंद तेलटुम्बड़े को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह गिरफ्तारी भी भीमा कोरेगांव केस के तहत की गई है. 

‘गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ के प्रोफेसर तेलटुम्बड़े को पुलिस ने शनिवार तड़के मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया. इससे एक दिन पहले पुणे की एक विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. पुणे पुलिस के संयुक्त आयुक्त शिवाजी बोडखे ने बताया कि उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

गौरतलब है कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किशोर वडाने ने शुक्रवार को पाया कि जांच अधिकारी ने अपराध में आरोपी (तेलटुम्बड़े) की संलिप्तता दिखाने के लिए पर्याप्त सामग्री एकत्रित की है. पुलिस के अनुसार माओवादियों ने पुणे में 31 दिसम्बर 2017 को एल्गार-परिषद सम्मेलन का समर्थन किया था और यहां दिए गए भड़काऊ भाषण के बाद अगले दिन कोरेगांव-भीमा में हिंसा भड़क गई थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube