Ind vs NZ: वनडे सीरीज़ के बाद अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी

न्यूजीलैंड के सीनियर सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल पीठ की चोट से उबरने में नाकाम रहने के कारण भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी टी20 श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। गुप्टिल इस पीठ की तकलीफ के चलते वनडे सीरीज़ का पांचवां और आखिरी मैच भी नहीं खेल सके थे।

गुप्टिल की जगह ऑलराउंडर जिमी नीशम लेंगे जो भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के अंतिम दो मैचों में खेले थे।

न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड के हवाले से कहा, ‘दुर्भाग्य से मार्टिन इस टी-20 श्रृंखला के लिए समय पर नहीं उबर पाया है जिसमें पांच दिन में तीन मैच खेले जाने वाले हैं।’

उन्होंने कहा, ‘वह हमारी सीमित ओवरों की टीम का अहम हिस्सा हैं लेकिन हमें विस्तृत तस्वीर देखनी होगी और सुनिश्चित करना होगा कि उसकी चोट सही हो जाए।’

गुप्टिल को भारत के खिलाफ अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व चोट लगी थी और अब उनकी नजरें बांग्लादेश के खिलाफ अगले हफ्ते से होने वाली श्रृंखला के साथ वापसी पर टिकी हैं।

भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला वेलिंगटन में छह फरवरी को शुरू होगी। दूसरा मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में आठ फरवरी और अंतिम मैच हैमिल्टन में 10 फरवरी को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड की टीम में युवा ऑलरांडर डेरिल मिशेल को भी शामिल किया गया है जो टीम के पूर्व कोच जान मिशेल के बेटे हैं।

वनडे सीरीज़ में नहीं दिखा गुप्टिल का दम

गुप्टिल वनडे सीरीज़ के पहले चार मैचों में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने इस सीरीज़ की चार पारियों में केवल 47 रन बनाए थे। मुनरो भी इस सीरीज़ में संघर्ष करते ही दिखे थे। 

न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है

केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रेसवेल, कोलिन डि ग्रैंडहोम, लोकी फर्ग्युसन, स्कॉट कुगेलिन, डेरिल मिशेल, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशम, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रॉस टेलर।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube