श्रीदेवी की पहली बरसी पर जाह्नवी ने शेयर की इमोशनल तस्वीर…

आज यानि 24 फरवरी को श्रीदेवी की पहली डेथ एनिवर्सिरी है। पिछले साल श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था, जो पूरे बॉलीवुड, फैन्स और उनकी फैमिली के लिए किसी सदमे से कम नहीं था। अपनी मां की पहली डेथ एनिवर्सिरी पर बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर ने उनको याद करते हुए एक खास फोटो शेयर की है। फोटो देखकर ऐसा लग रहा है कि जान्वही ने अपनी मां श्रीदेवी का हाथ पकड़ा हुआ है। जान्हवी ने साथ में एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने लिखा, मेरा दिल हमेशा बहुत भारी रहेगा। लेकिन मैं हमेशा स्माइल करती रहूंगी। क्योंकि इसमें आप रहती हैं। आपको बता दें कि जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के काफी करीब थी।

श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू में भी यह बात कही थी कि जान्हवी मेरे काफी करीब हैं। वहीं, खुशी अपने पिता बोनी कपूर के काफी करीब है। जान्हवी कपूर आखिरी वक्त में अपनी मां के साथ नहीं थीं। उस समय वो अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रही थीं। ऐसे में वह दुबई में अपने भाई मोहित मारवाह की शादी अटेंड नहीं कर पाई।

श्रीदेवी की बरसी पर रखी थी पूजा-
श्रीदेवी की बरसी पर 14 फरवरी को चेन्नई में एक विशेष पूजा रखी गई थी। इस पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार शामिल था। दरअसल हिंदू कैलेंडर के हिसाब से 14 फरवरी को उनकी बरसी थी। इस पूजा में श्रीदेवी का पूरा परिवार काफी इमोशनल नजर आया। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं थीं। आपको बता दें कि पिछले साल श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी के लिए दुबई गई थीं। यहीं होटल के कमरे के बाथरूम में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। उस वक्त बोनी कमरे में मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube