जब शाहरुख खान के ‘एम्प्लॉई’ बने अमिताभ बच्चन…

शाहरुख और अमिताभ ‘बदला’ के बारे में बात-चीत करते हुए नजर आएंगे। शाहरुख और अमिताभ की जोड़ी इससे पहले’वीर जारा’,’कभी खुशी कभी गम’ , ‘मोहब्बतें’ , ‘भूतनाथ’ जैसी फिल्मों में भी साथ नजर आ चुकी है। चचार् है कि’बदला’में शाहरुख खान का एक छोटा सा कैमियो होगा हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया में अपनी आने वाली फिल्म ‘बदला’ के निमार्ता शाहरुख खान के साथ एक सेल्फी पोस्ट करते हुए कहा कि वह निमार्ता शाहरुख खान के एम्प्लॉइड हैं। शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन एक बार फिर साथ में नजर आएंगे। दोनों ने फिल्म ‘बदला’ के प्रमोशन के लिए एक वीडियो शूट किया है।

अमिताभ और शाहरुख ने यह शूटिंग हाल ही में मुंबई के एक स्टूडियो में पूरी की है। इस फिल्म के निमार्ता शाहरुख खान खुद हैं, यही वजह है कि शाहरुख बार-बार अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर इस फिल्म के बारे में ट्वीट करते रहते हैं। फिल्म का निदेर्शन सुजोय घोष ने किया है। फिल्म ०8 मार्च को प्रदर्शित होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube