उत्तर प्रदेश के बाद उत्तराखंड व मध्य प्रदेश में भी SP-BSP का गठबंधन

 लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर प्रदेश में गठबंधन के साथ समाजवादी पार्टी व बहुजन समाज पार्टी एक पायदान पर और आगे बढ़ी है। दोनों पार्टियां कभी उत्तर प्रदेश का अंग रहे उत्तराखंड के साथ ही मध्य प्रदेश में भी साथ लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

बहुजन समाज पार्टी व समाजवादी पार्टी ने उत्तराखंड में भी गठबंधन किया है। इसके तहत वहां की पांच सीटों पर बंटवारा भी हो गया है। वहां पर समाजवादी पार्टी एक सीट पर लड़ेगी जबकि बसपा चार लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशी उतारेगी। समाजवादी पार्टी यहां पौढ़ी गढवाल में अपना लोकसभा प्रत्याशी उतारेगी।

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी तीन सीट पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बसपा शेष सभी 26 सीट पर लोकसभा में अपनी ताल ठोंकेगी। 

मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी टीकमगढ़, बालाघाट व खुजराहो में अपने प्रत्याशी को उतारेगी। उत्तर प्रदेश की 80 सीट में बसपा 38 तथा सपा 37 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारने पर सहमत हैं। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube