OIC की बैठक में सुषमा ने कही बड़ी बात, दुनिया को विनाश की ओर ले जा रहा आतंकवाद

नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को मुस्लिम देशों के संगठन ओआईसी के उद्घाटन सत्र में कहा कि आतंक लोगों की जिंदगियां बर्बाद कर रहा है। यह देशों को अस्थिर बना रहा है और दुनिया को विनाश की ओर ले जा रहा है। ओआईसी में पहली बार भारत को आमंत्रित किया गया है और इसका विरोध करते हुए पाकिस्तान बैठक में शामिल नहीं हुआ। मुस्लिम देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में सुषमा ने कहा कि आतंक धर्म की गलत परिभाषा से प्रेरित होता है और उसके खिलाफ लड़ाई किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि वह भारत की ओर से दुनिया के मुसलमानों के लिए भारत का संदेश लेकर आई हैं।

भारत हमेशा से एक सत्य और उसे विभिन्न मार्गों के प्राप्ति को स्वीकारता रहा है| भारत विविधता को सम्मान देते रहा है। भारत के मुसलमान भारत की विविधता का एक अंग हैं। उन्होंने कहा कि भारत ज्ञान का पर्वत, शांति का दूत, विश्वास और परंपराओं का स्रोत, कई धर्मों और प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। भारत महात्मा गांधी का देश है, जहां हर प्रार्थना के अंत में सबके लिए शांति की दुआ मांगी जाती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube