नवाज की पत्नी कुलसुम को पड़ा दिल का दौरा, लंदन पहुंचे शरीफ

लंदन में इलाज करवा रही पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पत्‍नी कुलसुम नवाज को दिल का दौरा पड़ा है। इसकी खबर मिलते ही नवाज तुरंत लंदन रवाना हो गए। कुलसुम का कई महीनों से यहां गले के कैंसर का इलाज किया जा रहा है।नवाज की पत्नी कुलसुम को पड़ा दिल का दौरा, लंदन पहुंचे शरीफ

आईसीयू में वेंटीलेटर पर हैं कुलसुम नवाज

उनकी बेटी मरियम नवाज ने गुरुवार देर रात ट्वीट कर जानकारी दी। उन्‍होंने लिखा है, ‘जब हम फ्लाइट में थे तभी अम्‍मी को अचानक दिल का दौरा आया और तब से वे आईसीयू में वेंटीलेटर पर हैं।‘ अपने पिता के साथ लंदन गई मरियम ने सभी शुभचिंतकों से अपने मां के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना करने को कहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube