मंत्री गोविंद सिंह हुए नाराज, कहा- हेगड़े के माता-पिता का DNA लेकर जाति की जांच की जाए

मोदी सरकार में मंत्री अनंत हेगड़े के राहुल गांधी के डीएनए वाले बयान पर बवाल जारी है। हेगड़े के इस बयान पर मध्यप्रदेश के राजस्व और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ने कड़ी आपत्ति लेते हुए उन्हें जवाब दिया है। गोविंद सिंह ने कहा कि हेगड़े जी के माता-पिता का डीएनए भी लिया जाए और जांच की जाए कि उनकी जाति क्या है। इस तरह के शब्द बोलकर किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता। ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने कर्नाटक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के डीएनए टेस्ट की बात कही थी। हेगड़े ने राहुल गांधी का डीएनए सबूत मांगा है ताकि उनके वंश का पता चल सके। दरअसल हेगड़े उन लोगों पर गुस्सा हो रहे थे जो सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत मांग रहे थे। हेगड़े ने राहुल गांधी को मुसलमान का बेटा बताते हुए कहा था कि मुस्लिम पिता और ईसाई मां से जन्मे बेटे ने गांधी का नाम लगा रखा है और खुद को ब्राह्मण कहता है। ये पहला मौका नहीं है जब हेगड़े ने राहुल गांधी को मुसलमान का बेटा बताया है। इससे पहले पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान भी हेगड़े ये बात कह चुके हैं।

इधर गोविंद सिंह ने ये सवाल भी किया कि साढ़े 4 सालों में सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं की। उन्होंने ये भी कहा कि मनमोहन सिंह सरकार में 25-30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई लेकिन उसका प्रचार नहीं किया। पीएम मोदी चुनाव में प्रचार करने के लिए षडयंत्र करके चुनाव जीतने का काम कर रहे हैं। गोविंद सिंह ने ये भी कहा कि ऐसा करके वे सेना की छवि बिगाड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube