गलत तर्कों पर भाजपा कर रही न्यूनतम आय योजना का विरोध : शीला दीक्षित

नई दिल्ली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित ने न्यूनतम आय योजना (न्याय) को गरीबों के उत्थान की बड़ी पहल करार देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गलत तर्कों के आधार पर इसका विरोध कर रही है। शीला दीक्षित ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ़्रेंस में कहा कि अगर कांग्रेस गरीबों के उत्थान के लिए और उनके सुखद जीवन यापन के लिए आर्थिक मदद करना चाह रही है। वह देश के गरीबों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना चाहती है। ऐसे में भाजपा एवं उसके नेता इस योजना की आलोचना क्यों कर रहे है। उन्होंने भाजपा का यह तर्क बेमानी है कि इससे राजस्व पर भारी बोझ पड़ेगा और यह व्यवहारिक रुप से संभव नहीं है।

वहीं कांग्रेस नेता हारुन यूसूफ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के गरीबों के लिए ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ की समस्या को सुलझाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। यह भाजपा के किसी जुमले की तरह नहीं है। कांग्रेस केन्द्र में आते ही इसे अमल में लाएगी। वहीं राजेश लिलौठिया कहा कि भाजपा सरकार ने स्वयं अपने ‘2016-17 के आर्थिक सर्वे’ में माना था कि कांग्रेस शासन के दौरान देश के गरीबी स्तर में कमी आई थी। उन्होंने ‘चाय पर चर्चा’ के स्थान पर ‘‘आय पर चर्चा’’ के एक नए कार्यक्रम की घोषणा भी की।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube