श्रीदेवी को टक्कर देने वाली इस एक्ट्रेस की अब हुई ऐसी हालत

कभी बॉलीवुड की कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली मीनाक्षी शेषाद्री आप लोगों को याद ही होंगी. मीनाक्षी शेषाद्री ने कई बॉलीवुड मूवीज में काम किया और उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा यह बात आज तक किसी को समझ नहीं आई. अब बॉलीवुड की दुनिया से दूर हो चुकी मीनाक्षी शेषाद्री बूढी हो चुकी है और पहले से काफी अलग नजर आने लगी है. जी हाँ, बॉलीवुड को अपने 15 साल देने के बाद मीनाक्षी बॉलीवुड से दूर चली गई और उन्होंने शादी कर ली.

मीनाक्षी ने 18 साल की उम्र में बॉलीवुड में एंट्री ली और एक सफल एक्ट्रेस के तौर पर उभर आई. मीनाक्षी को आप सभी ने ‘हीरो’ और ‘घातक’ जैसी हिट फिल्मों में देखा ही होगा. अब मीनाक्षी बॉलीवुड की दुनिया से दूर है और बूढी हो चली है, उनकी खूबसूरती समय के साथ खत्म हो चुकी है. क्लासिकल डांस में महारत हांसिल करने वाली मीनाक्षी ने बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं अमिताभ बच्चन, विनोद खन्ना, ऋषि कपूर, अनिल कपूर के साथ काम किया है और अब वहीँ खूबसूरत सी दिखने वाली अभिनेत्री पूरी तरह से बदल चुकी है.

मीनाक्षी की जोड़ी को पर्दे पर सभी अमिताभ के साथ पसंद करते थे और उन्होंने साथ में ‘शहंशाह’ ‘गंगा जमुना सरस्वती’, ‘तूफान’ और ‘अकेला’ जैसी फ़िल्में की. मीनाक्षी ने बॉलीवुड में श्रीदेवी को टक्कर दी और उनके बराबर पर खड़ी रहीं. बॉलीवुड में कई हिट फ़िल्में देने के बाद मीनाक्षी ने अमेरिका में रहने वाले इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली और अमेरिका में बस गई और अब उनकी खूबसूरती भी कम हो गई है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube