B,day Spcl: बेहद लग्जरी है साउथ के इस सुपरस्टार की जिंदगी, जानिए कुछ विशेष बातें

तेलुगू फिल्मों के जाने माने एक्टर अल्लू अर्जुन का 8 अप्रैल को जन्मदिन होता है। अल्लू अर्जुन इस बार अपना 36वां जन्मदिन मनाएंगे। अर्जुन अपनी कई फिल्मों में बेस्ट एक्टिंग के लिए फिल्मफेयर और नंदी अवॉर्ड हासिल कर चुके हैं। ऐसे में आज हम आपको अल्लू अर्जुन की जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

अल्लू अर्जुन का जन्म चेन्नई में हुआ था। अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद तेलुगू फिल्म डायरेक्टर हैं और जाने माने तेलुगू एक्टर चिरंजीवी के भतीजे हैं। साल 2003 में अर्जुन ने लालकृष्ण राघवेंद्र राव की फिल्म ‘गंगोत्री’ से बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद साल 2004 में आई ‘आर्या’ उनकी सुपर हिट फिल्म रही थी।

खबरों की मानें तो अल्लू एक फिल्म के लिए 16 से 18 करोड़ रुपए फीस लेते हैं। इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन के हैदराबाद स्थित बंगले की कीमत 100 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। जुबली हिल्स स्थित अपने घर को अल्लू ने पॉपुलर इंटीरियर डिजाइनर आमिर और हामिदा से डेकोरेट करवाया है।

रील के बाहर अल्लू की रियल लाइफ काफी लग्जरी है। उनके पास रेंज रोवर, BMW, ऑडी, जगुआर जैसी लग्जरी कारों का कलेक्शन है। जगुआर XJ L उनकी सबसे महंगी कार में से एक है। 2016 में अल्लू गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉलीवुड स्टार थे।
तेलुगु फिल्मों में रोमांटिक इमेज वाले अल्लू अर्जुन ने 6 मार्च, 2011 को हैदराबाद में स्नेहा रेड्डी से शादी की। अलु को स्नेहा से पहली ही नजर में प्यार हो गया था। दोनों की पहली मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए किसी शादी में हुई थी। ये शादी लव मैरिज थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube