‘ससुराल सिमर का’ में इस एक्टर ने ‘मक्खी’ के साथ किया था रोमांस..

‘ससुराल सिमर का’ शो काफी पॉपुलर हुआ था। एक बार इस सीरियल में सिमर यानी कि दीपिका कक्कड़ मक्खी में तब्दील हो जाती हैं। जिसके बाद इस शो को खूब ट्रोल किया गया था। लेकिन बता दें कि इसे शूट करना एक्टर्स के लिए भी बहुत मुश्किल था। धीरज धूपर ने सीरियल में सिमर के पति का किरदार निभाया था और उन्हें मक्खी के साथ रोमांस करना पड़ा था।हाल ही में धीरज ने इस बारे में बात की। धीरज ने हाल ही में टीओई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं बहुत लकी हूं कि मुझे काफी अच्छे शोज ऑफर हुए हैं। हां, लेकिन कई बार इन शोज में मुझे कुछ अजीबोगरीब काम भी करने पड़े।

मुझे याद है कि ससुराल सिमर का में एक शॉट था जब मुझे एक मक्खी के साथ रोमांस करना था क्योंकि मेरी पत्नी सिमर एक मक्खी में तब्दील हो गई थी। ये बहुत ही अजीब था कि मेरे हाथों में बैठी मक्खी को मुझे रोमांटिक डायलॉग्स बोलने पड़ रहे थे। ये काफी फनी भी था, लेकिन ये भी सच है कि मैं इससे कुछ नया ही सीख पाया।’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube