बाजार

सोने-चांदी की कीमतों में आया उछाल

सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,450 रुपए के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,200 रुपए के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव चढ़े
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 45 रुपए की तेजी के साथ 72,412 रुपए के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह तेजी के साथ 72,421 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,455 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 72,412 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 250 रुपए की तेजी के साथ 92,211 रुपए पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 219 रुपए की तेजी के साथ 92,180 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,230 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 92,139 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। Comex पर सोना 2,365.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,369.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,367.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.82 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.84 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 30.77 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button