खेल जगत

विश्व चैंपियन टीम ने गाया वंदे मातरम गाना, फैंस ने भी मिलाए सुर

पूरे देश ने भारतीय क्रिकेट टीम का बारबाडोस से ऐतिहासिक टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद लौटने पर पूरे जोश के साथ स्वागत किया। गुरुवार, 5 जुलाई को पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में भारतीय टीम के लिए विशेष नाश्ते की मेजबानी की। इसके बाद शाम को विजय परेड निकाली गई।

विश्व चैंपियन को वानखेड़े स्टेडियम में 33,000 लोगों की मौजूदगी में सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। इस कार्यक्रम के दौरान, रोहित शर्मा की टीम ने एआर रहमान का देशभक्ति गीत ‘वंदे मातरम’ गाते हुए प्रशंसकों के लिए विजय लैप भी लगाया। यह पर हर भारतीय क्रिकेटर के लिए भावुक पल रहा। स्टेडियम में मौजूद लोगों ने इस अपने-अपने कैमरे में कैद कर लिया।

विश्व चैंपियन टीम ने गाया वंदे मातरम गाना
भारतीय टीम के वंदे मातरम गाते और विजयी लैप लेने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। बीसीसीआई ने भी इसका एक वीडियो अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। इसमें विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार को वंदे मातरम गाते हुए देखा जा सकता है। अन्य खिलाड़ियों के हाथ में तिरंगा मौजूद दिखा। फैंस ने भी भारतीय टीम का साथ दिया।

स्टेंडियम में मौजूद दर्शकों ने भी मिले सुर
वायरल वीडियो में विराट कोहली, रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह और टीम के बाकी सदस्य जोश के साथ ‘वंदे मातरम’ गाते हुए दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं। भारतीयों के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अब तक कई मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक मजेदार पल भी कैद हुआ है जब एक प्रशंसक उत्साह में हार्दिक पांड्या की ओर शर्ट फेंकता है और बुमराह हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button