मनोरंजन

एसएस राजामौली पर बनी डॉक्यूमेंट्री इस दिन होगी रिलीज

एसएस राजामौली का नाम इंडियन सिनेमा में बड़े ही सम्मान के साथ लिया जाता है। ऑडियंस को बाहुबली और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज देने वाले एसएस राजामौली अगली कौन सी फिल्म बनाएंगे, इसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। लोगों को एक से बढ़कर एक धांसू एक्शन वाली फिल्में देने वाले एसएस राजामौली पर अब एक फिल्म बनेगी।

एसएस राजामौली की रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
एसएस राजामौली (SS Rajamouli) इंडियन सिनेमा के नामी फिल्ममेकर माने जाते हैं। लोगों को लार्जर देन लाइफ वाले विजुअल्स के साथ सिनेमाटोग्राफी एक्सपीरियंस देने वाले राजामौली की असल लाइफ की झलक दिखाई जाएगी। दरअसल, यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म होगी। नेटफ्लिक्स ने दिग्गज डायरेक्टर की बायोग्राफी का एलान किया है। इसी के साथ इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इसे लेकर फैंस में अलग ही उत्साह है।

इस दिन रिलीज होगी डॉक्यूमेंट्री
राजामौली की बायोग्राफी में उनकी जिंदगी के कई एरिया को कवर किया जाएगा। खासकर फिल्मी दुनिया से एक डायरेक्टर के तौर पर उनकी जिंदगी को विस्तार से दिखाया जाएगा। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने वाली

इस डॉक्यूमेंट्री का नाम मॉडर्न मास्टर्स: एस एस राजामौली है। ये डॉक्यूमेंट्री फिल्म 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

राणा दग्गुबाती ने किया ये कमेंट
एसएस राजामौली पर डॉक्यूमेंट्री के एलान के बाद से फैंस में खुशी का माहौल है। न सिर्फ आम लोगों ने, बल्कि सेलेब्स ने भी खुशी जताई है। ‘बाहुबली’ में भल्लालदेव का रोल करने वाले राणा दग्गुबाती ने फायर इमोजी के साथ कमेंट किया, ‘माय मास्टर।’ इसी तरह फैंस ने भी एसएस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री को लेकर पॉजिटिव रिस्पांस दिया है।

एक ने लिखा, ‘इन्होंने बहुत सारी फैंटैस्टिक फिल्में की हैं, लेकिन मेरी सबसे पसंदीदा है एगा! क्या कमाल की और खूबसूरत फिल्म है।’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘इंडियन सिनेमा के ग्रेटेस्ट फिल्ममेकर्स में से एक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button