कबीर सिंह का नया पोस्टर जारी…

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म कबीर सिंह है. इसका टीजर जारी हो चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है. इसे शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर शेयर किया है.

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म कबीर सिंह है. इसका टीजर जारी हो चुका है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. अब फिल्म का नया पोस्टर जारी हुआ है. इसे शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पर शेयर किया है. जहां कई फैन्स ने इसकी तारीफ की है वहीं कुछ यूजर्स ने शाहिद कपूर को आ़ड़े हाथों लिया है.

यूजर्स ने लिखा, “श्रीलंका हमले पर कुछ क्यों नहीं बोलते.” पोस्टर में शाहिद का बियर्ड लुक नजर आ रहा है. उनके  बाल भी बढ़े हुए दिख रहे हैं. पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीजिंग डेट का भी खुलासा हो गया है.

शाहिद ने कैप्शन में लिखा है, दो महीने बाद फिल्म आएगी. 21 जून, इसके लिए इंतजार करें. बता दें कि यह फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी फिल्म की हिंदी रीमेक है. इसे संदीप वांगा ने डायरेक्शन किया था और वे ही इसे हिंदी में भी निर्देशित कर रहे हैं. इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट कियारा आडवाणी नजर आएंगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube