कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक भीष्म शर्मा

नई दिल्ली : कांग्रेस से निष्कासित पूर्व विधायक भीष्म शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया है। भीष्म शर्मा ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता हासिल की। इस मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पटका पहनाकर भीष्म शर्मा का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि पूरे देश के लोगों ने मन बना लिया है कि नरेन्द्र मोदी को दोबारा देश का प्रधानमंत्री बनाना है। आज इसका जीता जागता उदाहरण प्रदेश कार्यालय में देखने को मिल रहा है। कितनी बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और भाजपा को फिर से लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए अपनी अहूति देने को तैयार हैं। तिवारी ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए उदित राज पर तंज कसते हुए कहा कि अभी-अभी हमारे एक मित्र हमें छोड़कर कांग्रेस में शमिल होते ही जिन्ना को ‘जी’ लगाकर संबोधित कर रहे हैं।

वह जिन्ना जिसने भारत के दो हिस्से कराने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर कोई पार्टी जिन्ना को ‘जी’ लगाकर संबोधित करती है तो उस पार्टी के सच्चे देशभक्त कार्यकर्ता को दर्द होगा ही, जैसे भीष्म शर्मा को हुआ है। तिवारी ने कहा कि हम इस लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सातों सीटों को फतह करने जा रहे हैं। भीष्म के आ जाने से भाजपा को दिल्ली में मजबूती मिलेगी। इस मौके पर भीष्म शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं 41 साल कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता रहा हूं लेकिन जिस प्रकार कांग्रेस पार्टी ने सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के सबूत प्रधानमंत्री मोदी से मांगते थे, मुझे बहुत पीड़ा होती थी। इसलिए आज मैंने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया।’ उन्होंने कहा कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोज तिवारी की नीतियों से प्रभाव होकर कांग्रेस से अपना नाता तोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube