बाजार

कस्टम ड्यूटी घटने से सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

बजट में कस्टम ड्यूटी में कटौती के बाद से सोने (Gold) और चांदी (Silver) की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार (25 जुलाई) को भारतीय वायदा बाजार दोनों के भाव में गिरावट रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना करीब 1000 रुपए और चांदी 3200 रुपए सस्ती हो गई है।

MCX पर सोने और चांदी की कीमतें
सोना: 1,082 रुपए (-1.57%) की गिरावट के साथ 67,870 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। कल ये 68,952 रुपए पर बंद हुआ था।
चांदी: 3,246 रुपए (-3.82%) की गिरावट के साथ 81,648 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। कल इसकी कीमत 84,894 रुपए थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। यूएस स्पॉट गोल्ड (US Spot Gold) 0.98% गिरकर 2,373.88 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। गोल्ड फ्यूचर (Gold Future) भी 1.79% गिरावट के साथ 2,372.40 डॉलर प्रति औंस पर था।

सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत (gold price) 650 रुपए घटकर 71,650 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। कमजोर मांग और कस्टम ड्यूटी में कटौती के कारण सोने की कीमत में गिरावट आई है। पिछले सत्र में सोना 3,350 रुपए घटकर 72,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत 87,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

सोने की शुद्धता और कीमतें
99.9% शुद्धता वाला सोना: 650 रुपए की गिरावट के साथ 71,650 रुपए प्रति 10 ग्राम।
99.5% शुद्धता वाला सोना: 650 रुपए की गिरावट के साथ 71,300 रुपए प्रति 10 ग्राम।
पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में कुल 4,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी हेड अनुज गुप्ता के मुताबिक 9% कटौती को एडजस्ट होने में एक हफ्ता लग सकता है। ऐसे में सोने 5 फीसदी तक और सस्ता होने की संभावना है। इसके बाद सोने के भाव चढ़ सकते हैं, क्योंकि दो दिन में घरेलू बाजार में भाव 5.5 फीसदी गिरा है, वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1% बढ़ा है यानी भाव गिरने की एकमात्र वजह कस्टम ड्यूटी है। इसके बाजार में एडजस्ट होते ही सोने के दाम फिर बढ़ेंगे। दुनियाभर के सेंट्रल बैंक अगले एक साल में सोने की खरीद 30 फीसदी तक बढ़ा सकते हैं। ऐसे में सोने की डिमांड में कमी आने की कोई संभावना नहीं है यानी दाम भी नहीं घटेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button