फिरोजपुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस और शिअद कार्यकर्ताओं में टकराव हो गया

लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचार तेज होने के साथ ही विभिन्‍न दलोंंके कार्यकर्ताओं के बीच टकराव भी होने लगा है। फिरोजपुर के गांव आरिफके में चुनाव प्रचार के दौरान शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंंत हो गई। इसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने 50 शिअद कार्यकर्ताओं के  खिलाफ केस दर्ज किया है।

कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल, 50 अकालियों पर अपराधिक मामला दर्ज 

 जानकारी के अनुसार, गांव आरिफके के बंडाला रोड क्षेत्र में कांग्रेस और शिअद के कार्यकर्ता अलग-अलग प्रचार  कर रहे थे। इसी दौरान दोनोंं दलोंं के कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक हो गई। विवाद ने देखते-देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दोनों पक्षों में पत्थरबाजी हो गई। आरोप है कि अकालियों ने हवाई फायर भी किए। 

थाना आरिफके के सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह को दिए बयान में गांव उसमानवाला बली ने बताया कि वह कांग्रेस से संबंध रखता है और गांव आरिफके में चुनाव प्रचार में जुटा था। गांव के बंडाला रोड पर अकाली कार्यकर्ता संदीप सिंह सन्नी, सुखपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंद्रजीत, इकबाल सिंह सहित करीब 50 अज्ञात लोग आए थे। मामूली बात को उनमें कहासुनी हो गई।  इस पर इन लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। आरोप है कि सन्नी ने अपनी पिस्तौल से हवाई फायर भी किए। इतना ही नहीं आरोपित उसकी गाड़ी में रखा पर्स जिसमें 20 हजार की नकदी थी व अन्य जरूरी दस्तावेज चुरा ले गए। उन्‍होंने गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।

गंभीर रूप से घायल कांग्रेस कार्यकर्ता उसमानवाला के बली को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिरोजपुर से अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस से शेर सिंह घुबाया हैं जो करीब दो माह पहले अकाली दल छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। वह मौजूदा सांसद हैं। दोनों पक्षों में काफी तनातनी रहती है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube