पूर्व भाजपा विधायक बी.डी. शर्मा कांग्रेस में शामिल

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष एवं उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार शीला दीक्षित को समर्थन देते हुए भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के घोंडा से पूर्व विधायक बी.डी. शर्मा शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल गण परिषद के अध्यक्ष निर्मल पाठक और कई अन्य नेताओं-कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ली। बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के पौत्र आनन्द राज अम्बेडकर, अध्यक्ष रिपब्लिकन सेना के नेतृत्व में दिल्ली इकाई के अध्यक्ष राकेश प्रजापति ने सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस पार्टी के समर्थन में अपने सातों उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए हैं।

आनन्द राज ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कहा कि कांग्रेस पार्टी ही बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने में सक्षम है। इसीलिए उन्होंने अपने उम्मीदवारों के नाम वापस ले लिए और कांग्रेस के उम्मीदवारों का समर्थन किया है। इस संवाददाता सम्मेलन में शीला दीक्षित के अलावा सांसद डॉ उदित राज, दिल्ली के पूर्व मंत्री हारुन युसूफ, रमाकांत गोस्वामी, प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक विपिन शर्मा, रोहित मनचंदा और प्रियंका सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube