देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की कई राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार देर रात राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत कई राज्यों में कई राज्यपालों की नियुक्ति की। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को मणिपुर के अतिरिक्त प्रभार के साथ असम का राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, संतोष कुमार गंगवार झारखंड के नये राज्यपाल होंगे, वह सी पी राधाकृष्णन की जगह लेंगे। सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। गुलाब चंद कटारिया को बनवारीलाल पुरोहित के स्थान पर पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है।

गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल होंगे
राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुलाब चंद कटारिया का स्थान लिया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक पद से पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक होंगे।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया
बयान में कहा गया कि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। साथ ही बयान में कहा है कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे और ओम प्रकाश माथुर सिक्किम के नए राज्यपाल होंगे।

के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल नियुक्त
विज्ञप्ति के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, के कैलाशनाथन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्त किया है। बयान में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

राज्यराज्यपाल
राजस्थानहरिभाऊ बागड़े
तेलंगानाजिष्णु देव वर्मा
सिक्किमओम प्रकाश माथुर
झारखंडसंतोष गंगवार
महाराष्ट्रसी पी राधाकृष्णन
पंजाबगुलाब चंद कटारिया
असम- मणिपुरलक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मेघालयसी एच विजयशंकर
छत्तीसगढ़रमेन डेका

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button