पान आईसक्रीम

सामग्री :

पान के पत्ते- 5, दूध- 4 टेबलस्पून, गुलकंद- 2 टीस्पून, सौंफ- 1 टीस्पून, इलाइची पाउडर- 1/2 टीस्पून, कंडेंस्ड मिल्क- 1/2 कप (100 ग्राम), फ्रेश क्रीम- 250 ग्राम, टूटी फ्रूटी- 1 टीस्पून, चेरी- 4

विधि :

सबसे पहले पान, गुलकंद, सौंफ, इलाइची और दूध को एक मिक्सचर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें।
फिर एक मिक्सिंग बाउल में फ्रेश क्रीम डालकर अच्छे से फेंट लें। इसके बाद इसमें कंडेन्स्ड मिल्क डालकर 10 मिनट तक फेंट लें।
अब इसमें पान का मिक्सचर डालकर फिर से 5 मिनट तक फेंट लें। फिर मिक्सचर को कंटेनर में डालें और ऊपर से टूटी फ्रूटी डालकर प्लास्टिक शीट से रैप कर दें और कंटेनर को बंद करके 5 घंटे तक फ्रीजर में रख दें।
इसे सर्विंग बाउल में निकालें और ऊपर से थोड़ा टूटी फ्रूटी और चेरी से गार्निश करके सर्व करें।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube