Priyanka Chopra Pose with stylist sanjay kumar प्रियंका चोपड़ा की एक शख्स के साथ फोटो वायरल हो रही है

बॉलीवुड एक्ट्रेसज ने इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 (Cannes Film Festival 201) में धूम मचा रखी है। कान्स में इस बार कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, डिआना पेंटी समेत छोटे पर्दे की कोमोलिका यानी हिना खान ने शिरकत की।

इन सभी हीरोइनों में से प्रियंका और हिना ने पहली बार कान्स में डेब्यू किया है और दोनों ही अब तक बेहद खूबसूरत लुक में दिखी हैं। प्रियंका ने अपने पति निक जोनस के साथ कान्स में डेब्यू किया है। दोनों की कई फोटोज भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इसी बीच प्रियंका की एक ऐसी फोटो वायरल हो रही जिसपर लोग कई तरह के सवाल कर रहे हैं। इस फोटो में प्रियंका निक के साथ नहीं बल्कि किसी और के साथ नजर आ रही हैं।

प्रियंका जिस शख्स के साथ नजर आ रही हैं उसने एक्ट्रेस की कमर में हाथ डालकर पकड़ रखा है। दरअसल, फोटो में जो शख्स नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि प्रियंका का स्टाइलिस्ट संजय कुमार है। विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर कर बताया कि ये शख्स कौन है। विरल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है, ये शख्स कोई और नहीं बल्कि प्रियंका के फेवरेट स्टाइलिश संजय कुमार हैं।  प्रियंका इस फोटो को देखकर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे है। कोई इस शख्स के बारे में जानना चाहता था तो कोई प्रियंका के ऊपर टॉन्ट कस रहा है।

वैसे आपको बता दें कि प्रियंका की ये फोटो रेड कारपेट की नहीं बल्कि कान्स के दौरान होने वाली पार्टी की है। यहां भी प्रियंका निक जोनस के साथ ही पहुंची थीं।इस दौरान प्रियंका ने मेटैलिक ब्लैक डीप नेक गाउन पहना था। ड्रेस के साथ उन्होंने कॉपर शेड मेकअप किया था। वहीं निक जोनस भी ब्राउन कलर के जैकेट और ब्लैक पैंट में खूब जंच रहे थे। 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube