ब्राजील की जेल में हिंसक झड़प,15 कैदी मरे

ब्राजिलिया। उत्तरी ब्रजील के अमेजोना राज्य की जेल में रविवार को कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली। अधिकारियों के मुताबिक, यह झड़प स्थानीय समयानुसार 11 बजे शुरू हुई। राज्य की राजधानी मनौस से करीब 28 किलोमीटर दूर स्थित इस जेल में कैदियों के मिलने के समय के दौरान हिंसक झड़प शुरू हुई।

कर्नल मारकस विनिशियस एलमीडिया ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कैदियों के बीच लड़ाई हुई। इस दौरान लोगों की मौत हो गई। लड़ाई होने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के तुरंत बाद प्रशासन हरकत में आया। उल्लेखनीय है कि जनवरी, 2017 में भी इस जेल में विद्रोह हुआ था जो 20 घंटों तक जारी रहा था। इस दौरान 56 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube