व्हाइट हाउस के एक दरवाजे के सामने वाहन रोकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने कर लिया गिरफ्तार

 व्हाइट हाउस के एक दरवाजे के सामने वाहन रोकने वाले एक व्यक्ति को अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके कारण रविवार रात में व्हाइट हाउस और इससे लगे 17 वें स्ट्रीट पर कुछ समय के लिए व्यवधान उत्पन्न हुआ. एक बयान में खुफिया सेवा ने बताया कि एक यात्री कार लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने 17 वें स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू पर रात करीब साढ़े आठ बजे (ईडीटी) कार रोका और वाहन से बाहर आ गया. जब व्यक्ति ने वाहन में वापस जाने के आदेशों को अनसुना कर दिया तो अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

खुफिया सेवा ने बाद में बताया कि व्हाइट हाउस के पास पार्क कार को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है. वहीं यह भी जानकारी दी गई कि जिस समय यह घटना हुई उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व्हाइट हाउस में नहीं थे. वह यूरोप के दौरे पर गए हुए थे. वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवक को व्हाइट हाउस के पास कार रोकने पर आगाह किया गया था, लेकिन उसने चेतावनी को अनसुना कर दिया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube