आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन से लक्ष्य सेन बाहर

सिडनी : भारतीय युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन आस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वालीफायर दौर में हारकर बाहर हो गए हैं। विश्व जूनियर चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य ने पहले क्वालीफायर में शानदार जीत दर्ज की। हालांकि दूसरे क्वालीफायर में वह हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गए। लक्ष्य ने मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर में मलेशिया के टेक झी सू को 27 मिनट तक चले मुकाबले में 21-8, 21-8 से हराकर दूसरे क्वालीफायर में प्रवेश किया। दूसरे क्वालीफायर में लक्ष्य को थाईलैंड के टानोंगसाक सीनसोम्बूसुक के हाथों हार का सामना करना पड़ा। टानोंगसाक ने लक्ष्य को 41 मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 23-21 से पराजित किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube