बिहार में दुष्कर्म कर वीडियो बनाया

बिहार में एक बार और  दुष्कर्म  और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है. यहाँ के एक जिले में शादीशुदा युवती के साथ छेड़खानी का वीडियो फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो में देखा जा सकता है कि छह युवक उससे छेड़खानी करते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को ​हिरासत में भी ले लिया है.

इस घटन के बाद पीड़िता कैमरे के सामने आई और पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया उसने कहा कि छह युवकों ने मेरे साथ छेड़खानी की और उसमें से दो युवकों ने मेरा सामूहिक बलात्कार भी किया.  मैंने इस बारे में पूरी सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने केवल छेड़खानी की एफआइआर ही दर्ज की.

मामले में पीड़िता ने कहा कि हमें न्याय चाहिए साथ ही पीड़िता के परिजनों का कहना है कि अगर न्याय नहीं मिला तो हम सब थाने के बाहर अनशन पर बेहत जायेंगे. पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि  वह और उसके परिजन अनपढ़ हैं और एफआईआर पढ़ ना सके जिसकी वजह से उन्हें ये समझ नहीं आया कि उसने कौन-सी रिपोर्ट पर उन्होंने अपने हस्ताक्षर किए हैं. यह मामला 27 मई का बताया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube