पेट्रोल पंप पर हुई लूट मामले में पुलिस का खुलासा: उत्तराखंड

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के प्रेम नगर में 24 जून को पेट्रोल पंप पर हुई लूट मामले में पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस ने शार्प शूटर सहित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है. पुलिस का कहना है कि इस वारदात में शामिल एक आरोपी रोहन राठी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मंडल कार्यवाहक भी रह चुका है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है. गिरफ्तार तीनों बदमाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. आरोपी 1 जून से ही प्रेम नगर थाने के साईं कालोनी में रहते थे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube