युवक ने दिया शादी का झांसा, और अगवा कर युवक भाई और बहनोई ने बनाये शारीरिक संबंध

बागपत जनपद के एक मोहल्ले में जीजा के घर आई किशोरी को एक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया। हरियाणा के पानीपत में उससे शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसे अपने भाई और बहनोई को सौंप दिया कि इसे बड़ौत छोड़ दो। उन्होंने भी रास्ते में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी अपने जीजा के घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। सोमवार को पुलिस ने जीजा की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ अपहरण व गैंगरेप का मामला दर्ज किया और किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा है।
किशोरी के जीजा ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय साली मेरठ जनपद के सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। वह किसी कार्य के लिए 21 जून को उनके पास बड़ौत आई। उसी दिन किशोरी के गांव का एक युवक बड़ौत आया और शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर हरियाणा के पानीपत में ले गया और वहां शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद आरोपी ने किशोरी को अपने भाई और बहनोई को सौंप दिया और कहा कि इसे बड़ौत में छोड़ आना। एक जुलाई को उसका भाई और बहनोई बाइक पर बैठाकर उसे बड़ौत ला रहे थे तो रास्ते में दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। फिर दोनों आरोपी एक जुलाई को ही पीड़िता को दिल्ली रोड पर स्थित एक अस्पताल के पास उसे छोड़ गए।

इसके बाद किशोरी जीजा के घर पहुंची और आपबीती बताई। उसने इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने गैंगरेप व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

वहीं इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार हैं, उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किशोरी का उसके गांव के युवक से प्रेम- प्रसंग भी बताया जा रहा है। फिलहाल किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube