एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी फीस से खुश नहीं: नच बलिए 9

सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो नच बलिए जल्द अपना 9वां सीजन लेकर आने को तैयार है और इस शो के मेकर्स अपनी नई थीम बलिए Vs एक्स को दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं. इस साल नच बलिए को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस कर रहा है और इस शो का प्रीमियर 19 जुलाई को होने वाला है. इस शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में उर्वशी ढोलकिया, शांतनु महेश्वरी, विशाल सिंह, अनीता हसनंदानी और श्रद्धा आर्या जैसी टीवी स्टार्स का नाम शामिल है. लेकिन लगता है शो के शुरू होने पहले से एक्टर्स के बीच अलग-अलग कारण से नाराजगी शुरू हो गई है. पहले खबर आई थी कि एक्टर विशाल सिंह की इस शो की शूटिंग के दौरान अपनी एक्स से लड़ाई हो गई है और अब खबर है कि एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या अपनी फीस से खुश नहीं हैं. खबर के मुताबिक, श्रद्धा आर्या को एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी को मिलने वाली रकम से दिक्कत है. माना जा रहा है कि अनीता को नच बलिए 9 के एक एपिसोड के लिए 30 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. वहीं श्रद्धा को अनीता से कम पैसे मिल रहे हैं.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube