पूजा बत्रा ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी

पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री पूजा बत्रा और नवाब शाह की शादी रचाने की खबरें आ रही थीं. अब खुद पूजा बत्रा ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. पूजा बत्रा ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है. एक अंग्रेजी अखबार से किए बातचीत में पूजा बत्रा ने कहा, ”हां, हमने शादी रचा ली है. नवाब और मैंने परिवार की मौजूदगी में दिल्ली में शादी की. लोग हमसे पूछ रहे थे कि हम शादी क्यों नहीं कर रहे. सब कुछ अच्छा चल रहा था फिर मुझे एहसास हुआ कि यही वो शख्स है जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं. इसके बाद शादी को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं था. इसलिए हमने कर ली. हमने आर्य समाज वेडिंग की है और इस हफ्ते शादी को रजिस्टर भी करा लेंगे.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube