ये है मोहब्बतें छोड़ने का निर्णय लिया: करण पटेल

पॉपुलर टीवी शो ये है मोहब्बतें के लीड एक्टर करण पटेल शो की शुरुआत से ही लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं. करण की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है. लेकिन करण अब शो छोड़ रहे हैं. खबर के मुताबिक, करण ने शो से अपनी एग्जिट को कंफर्म किया है. ‘सभी अच्छी चीजें समाप्त हो जाती हैं. ये है मोहब्बतें शो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेगा और मुझे रमन भल्ला बनाने के लिए मैं एकता कपूर का शुक्रगुजार हूं.’करण के पब्लिसिस्ट ने प्रेस स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया, ‘जी हां करण पटेल शो खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा लेने वाले हैं. करण ने डेट्स मैनेज करने की बहुत कोशिश की लेकिन ये संभव नहीं हो पाया. इसलिए ये है मोहब्बतें छोड़ने का निर्णय लिया. ये है मोहब्बतें ने उन्हें बहुत सारा प्यार दिया. इसके लिए वो बहुत आभारी हैं.’

 

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube