‘अवॉर्ड वापसी’ गैंग सक्रिय हो गया: केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को अस्थिर करने के लिये ‘अवॉर्ड वापसी’ गैंग फिर से सक्रिय हो गया है. गिरिराज का यह बयान 49 प्रबुद्ध नागरिकों द्वारा प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र, जिसमें कहा गया है कि ‘‘जय श्री राम’’ का उद्घोष भड़काऊ नारा बनता जा रहा है, के बाद आया है. प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र में यह भी कहा गया है कि ‘‘असहमति के बिना लोकतंत्र नहीं होता है.’’ केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्रकारों से कहा, “मॉब लिंचिंग का सवाल उठाने वाले यह लोग तब कहां थे जब कैराना (उत्तर प्रदेश) के विधायक हाल ही में मुसलमानों को हिंदुओं की दुकानों से सामान नहीं खरीदने के लिये कह रहे थे. वे क्यों खामोश रहे?” पत्र के बारे में पूछे जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि ‘अवॉर्ड वापसी’ गैंग सक्रिय हो गया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube