सेमीफाइनल में हारकर प्रणीत जापान ओपन से बाहर

जापान के केंटो मोमोटा ने सीधे सेटों में हराया

टोक्यो : भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बी साई प्रणीत जापान ओपन से बाहर हो गए हैं। प्रणीत को शनिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में जापान के केंटो मोमोटा के हाथों हार का सामना करना पड़ा। मोमोटा ने प्रणीत को 45 मिनट तक चले मुकाबले में सीधे सेटों में 21-18,21-12 से शिकस्त दी। प्रणीत ने इससे पहले शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 21-12, 21-15 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। वह सेमीफाइनल मुकाबले में अपनी लय कायम नहीं रख सके और सीधे सेटों में हार का सामना करना पड़ा। प्रणीत की हार के साथ ही प्रतियोगिता में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। प्रणीत से पहले दिग्गज महिला खिलाड़ी पीवी सिंधु क्वार्टरफाइनल में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं थी। जापान की अकाने यामागुची ने पांचवी सीड सिंधु को सीधे गेमों में 21-18, 21-15 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 50 मिनट तक चला।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube