उत्तर कोरिया ने दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी: दक्षिण कोरिया

दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपने पूर्वी तट से दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं. सेना का कहना है कि यह उत्तर कोरिया की ओर से एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरा मौका है जब मिसाइल परीक्षण किया गया है. ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ (जेसीएस) के अनुसार, उत्तर कोरिया के पूर्वी बंदरगाह वॉनसन के कलमा इलाके से पहली मिसाइल सुबह 5:06 बजे और दूसरी मिसाइल सुबह 5:27 बजे लॉन्च की गई.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube