भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति गिरफ्तार

माले /नई दिल्ली : भारत में अवैध रूप से प्रवेश कर रहे मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को गुरुवार को तूतीकोरिन बंदरगाह पर गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व उपराष्ट्रपति अदीब को तूतीकोरिन बंदरगाह से उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। अदीब को आईबी अधिकारियों ने हिरासत में लिया है और इसके बारे में विदेश मंत्रालय को सूचित किया जा चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि रिपोर्ट की सत्यता का पता लगाने की कोशिश हो रही है। इस संबंध में विदेश मंत्रालय माले से संपर्क करेगा।अदीब “विर्गो 9” नामक पोत से तूतीकोरिन पहुंचे थे जिसमें दस लोग सवार थे। अदीब को भ्रष्टाचार के विभिन्न आरोपों के तहत गिरफ्तार किया गया था और मालदीव में जेल की सजा दी गई थी। हालांकि एजेंसियों ने यह नहीं बताया कि अभी अदीब को कहा रखा गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube