अपने टेस्ट करियर को बयां कर पाना लगभग नामुमकिन: डेल स्टेन

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि उनके लिए अपने टेस्ट करियर को शब्दों में बयां कर पाना लगभग नामुमकिन है. स्टेन (36) ने इंग्लैंड के खिलाफ 2004 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था और दक्षिण अफ्रीका के लिए अपने करियर में 93 मैचों में कुल 439 विकेट लिए.

उन्होंने संन्यास की घोषणा करने के बाद बुधवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश लिखा. स्टेन ने उन सभी को धन्यवाद दिया जिन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दीं.

स्टेन ने लिखा, “क्या सफर रहा. मुझे पिछले दो दिनों में मिले संदेशों के लिए आप सभी का धन्यवाद. संन्यास लेने पर कोई क्या कहता है? मुझे नहीं पता कि टेस्ट क्रिकेट में अपने 15 वर्षों को शब्दों में कैसे बयां करुं, सच कहूं तो ऐसा कर पाना नामुमकिन है. मैंने हर सेकेंड इसका आनंद उठाया, अच्छे दिनों से लेकर बुरे दिनों तक यह सफर शानदार रहा.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube