भारी हथियारों से लैस पाकिस्तान की सेना लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) की ओर बढ़ रही है. ये दावा किया है पाकिस्तान के पत्रकार हामिद मीर ने. पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने ट्वीट कर कहा है कि उन्हें पाक अधिकृत कश्मीर के कई दोस्तों ने फोन कर बताया है कि साजो-सामान से लैस पाकिस्तान की सेना LoC की ओर बढ़ रही है. हामिद मीर पाकिस्तान के पत्रकार हैं. हामिद मीर का दावा है कि पाकिस्तान सेना की मूवमेंट पिछली रात से हो रही है. उन्होंने कहा है कि पीओेके में लोग पाकिस्तान की सेना का स्वागत कर रहे हैं. बता दें कि हामिद मीर के इस दावे की कहीं से पुष्टि नहीं हुई है. पाकिस्तान सरकार ने इस बावत न कोई बयान दिया और न ही भारत सरकार की ओर से ऐसा कोई बयान दिया गया है.