कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया

वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेली जा रही एकदिवसीय सीरीज का आखिरी मुकाबला त्रिनिदाद के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में मेजबा टीम के कप्तान जेसन होल्डर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है और मेहमान टीम इंडिया को न्योता दिया है कि वो पहले गेंदबाजी करें। भारतीय टीम एक बदलाव के साथ उतरी है। कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को अंतिम 11 में मौका मिला है। भारतीय टीम बुधवार को जब यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में एक और सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी तो बाएं हाथ का यह बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने को बेताब होगा।धवन ने टी-20 सीरीज के तीन मैचों में क्रमश: 1, 23 और तीन रन की पारियां खेलने वाले धवन दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ दो रन बना पाए थे। जिससे चोट के बाद उनकी वापसी अच्छी नहीं रही। धवन को अंदर आती गेंद पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें दो बार तेज गेंदबाज शेल्डन कॉट्रेल ने आउट किया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube