मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की

अक्षय कुमार ने साबित कर दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस के खिलाड़ी हैं. अक्षय की नई फिल्म मिशन मंगल ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया शुरुआत की है और अब ये अपनी रफ्तार पकड़ रही है. फिल्म मिशन मंगल ने अपने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. अब माना जा रहा है कि इसने अपने दूसरे दिन 27 करोड़ रुपये का कमाए हैं.

अगर ऐसा हुआ तो मिशन मंगल अपने दूसरे दिन बड़ी कमाई करने वाली साल की दूसरी फिल्म बन जाएगी. इससे पहले कबीर सिंह 22.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ दूसरे नंबर पर थी. इस फिल्म को स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने का फायदा मिला था. मिशन मंगल का क्लैश जॉन अब्राहम की फिल्म बाटला हाउस से हुआ है. बाटला हाउस ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. ये पहली बार नहीं है जब बॉक्स ऑफिस पर जॉन और अक्षय का क्लैश हुआ हो. पिछले साल भी दोनों की फिल्म गोल्ड और सत्यमेव जयते की टक्कर बड़े पर्दे पर हुई थी. इन दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube