सैफ अली खान ने 49वां बर्थडे इंग्लैंड में सेलिब्रेट किया

एक्टर सैफ अली खान ने 16 अगस्त को अपना 49वां बर्थडे इंग्लैंड में सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन में उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर और बेटा तैमूर अली खान साथ रहे. फिलहाल उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की इस तस्वीर में सैफ, करीना के साथ अपना बर्थडे केक काटते नजर आ रहे हैं. उनकी यह तस्वीर उनके सिंपल सेलिब्रेशन की ओर ही इशारा कर रही है.

सैफ के बर्थडे सेलिब्रेशन पर उनकी एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की गई थी. इसमें वे, करीना और तैमूर के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. उनकी इस खूबसूरत तस्वीर को करीना कपूर के फैन अकाउंट पर शेयर किया गया था.

कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में सैफ ने बताया था कि वे इंग्लैंड के विंडसर में अपना जन्मदिन मनाएंगे. बात करते हुए उन्होंने कहा था, “हम इंग्लैंड के विंडसर में स्थित एक पुराने कंट्री होम में रह रहे हैं. मुझे लगा था वो भूतिया घर है, लेकिन अब मुझे ऐसा नहीं लगता.”

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube