कर्नाटक में कल होगा कैबिनेट का विस्‍तार, अमित शाह से आज मिलेंगे येदियुरप्‍पा

 कर्नाटक में कैबिनेट का विस्‍तार कल यानि मंगलवार को होने जा रहा है। मुख्‍यमंत्री बीएस येदियुरप्‍पा ने इस बात की जानकारी दी है। येदियुरप्‍पा आज भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह से मिलेंगे और मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी जाएगी। बीएस येदियुरप्‍पा ने बताया कि वह अभी अमित भाई (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह) से मिलने जा रहे हैं। मुझे 2-3 घंटे में सूची मिल जाएगी और फिर कैबिनट के विस्‍तार का एलान कल किया जाएगा।

कैबिनेट विस्‍तार का समय तय

बताया जा रहा है कि 13-14 मंत्रियों कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। येदियुरप्‍पा ने बताया, ‘कैबिनेट का विस्‍तार मंगलवार को साढ़े दस से साढ़े ग्‍यारह बजे के दौरान होगा। इस सिलसिले में एक पत्र प्रदेश के राज्‍यपाल को मैंने लिख दिया है। मुख्‍य सचिव को भी इस बारे में सूचित कर सभी इंतजाम करने को कह दिया गया है।’

येदियुरप्‍पा ने 29 जुलाई को विश्वास मत किया था साबित 

गत जुलाई में कर्नाटक में लगभग एक महीने के सियासी नाटक के बाद कुमारस्वामी ने विश्वास मत साबित नहीं कर सके थे। इसके बाद उनकी 14 महीने पुरानी कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार गिर गई थी और उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद तत्कालीन अध्यक्ष केआर रमेश कुमार ने 17 बागी विधायकों को (14 कांग्रेस और तीन जेडीएस) अयोग्य ठहराया था और विधायकों को अपने संबंधित दलों से निष्कासित कर दिया गया था। उनके इस्तीफे के बाद येदियुरप्पा ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर 26 जुलाई को शपथ ली थी और 29 जुलाई को विश्वास मत साबित किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube