रणदीप सुरजेवाला: कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही

पी. चिदंबरम के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देश ने लोकतंत्र का गला घुटते हुए देखा है. जिस तरह से पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उससे साफ जाहिर होता है कि मोदी सरकार उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष से काम कर रही है.सुरजेवाला ने कहा कि कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. एक तरफ देश की अर्थव्यवस्था गर्त में जा रही है, यही कारण है कि मोदी सरकार लोगों को ध्यान भटकाने के लिए इस तरह का एक्शन ले रहे है.

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ पी. चिदंबरम बल्कि उनके बेटे कार्ति के खिलाफ भी एक्शन ले रही है. उन्हें सिर्फ एक ही अप्रूवर के बयान पर गिरफ्तार कर लिया गया, वो भी उसके बयान पर जिनपर अपनी ही बेटी की हत्या का आरोप है

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube