तूफानों पर परमाणु बम गिराने की सलाह दी: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आने वाले तूफानों पर देश में पहुंचने से पहले ही परमाणु बम गिराने की सलाह दी है, ताकि उनका असर खत्म हो जाए.  एक्सियोस नाम की एक समाचार वेबसाइट ने यह खबर दी है. वेबसाइट में कहा गया है कि तूफान को लेकर हुई एक बैठक में ट्रंप ने जानना चाहा कि क्या अफ्रीका के तट पर तूफान बनने की प्रक्रिया को बाधित करने के लिए तूफान पर ही परमाणु बम गिराया जा सकता है?

एक अज्ञात सूत्र ने बताया कि बैठक में शामिल हुए सदस्य यह कहते हुए निकले, ‘‘हम इसका क्या करें?’’ वेबसाइट में हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह बातचीत कब हुई. बताया जाता है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस तरह की टिप्पणी पहली बार नहीं की है. साल 2017 में ट्रंप ने अपने एक वरिष्ठ अधिकारी से पूछा था कि क्या तूफानों के आने से पहले ही उन पर परमाणु बम गिराया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube