लल्लू मुखिया ने आज पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया

बाहुबली नेता और मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह का करीबी और उसका दाहिना हाथ कहे जाने वाले लल्लू मुखिया ने आज पटना के बाढ़ कोर्ट में सरेंडर कर दिया. लल्लू मुखिया के खिलाफ पुलिस ने अरेस्ट वारंट निकाला हुआ था और पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी.

दरअसल, पिछले महीने एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था जहां पर बाहुबली अनंत सिंह को अपने एक विरोधी भोला सिंह की हत्या करवाने की साजिश रचते हुए सुना गया था. इसी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और अनंत सिंह के साथ-साथ लल्लू मुखिया को भी आरोपी बनाया था.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube