सुहाना खान का दाखिला न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुआ: शाहरुख खान

किसी भी माता-पिता के लिए उसके बच्चे का बड़े होकर अपने सपने को पूरा करना बड़ी बात होती है. शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के लिए भी वो पल आ गया है. शाहरुख की बेटी सुहाना खान का दाखिला दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में हुआ है.

जून में शाहरुख, उनकी पत्नी गौरी और छोटा बेटा अबराम, सुहाना के इंग्लैंड के ससेक्स में स्थित आर्डिंगली कॉलेज से ग्रेजुएट होने की खुशी में यूके गए थे. शाहरुख खान ने सुहाना की ग्रेजुएशन सेरेमनी से कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं, जहां सुहाना को उनके ड्रामा सोसाइटी में भाग लेने के लिए अवॉर्ड दिया जा रहा था.

बता दें कि कुछ समय पहले सुहाना की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने जूम टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उनकी दोस्त कुछ सालों के लिए न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए जाएगी. इसके बाद शायद सुहाना बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में सोचे.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube